फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparajita Matdata Jagrukta Rally in Mohanlalganj.

'वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है' मतदाता जागरुकता रैली में शामिल हुए शिक्षक व छात्राएं

Tue, 02 Apr 2019 05:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Apr 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Aparajita Matdata Jagrukta Rally in Mohanlalganj.
मतदाता जागरुकता रैली में शामिल हुईं शिक्षिकाएं व छात्राएं। - फोटो : amar ujala

'वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है', 'युवा शक्ति के तीन काम, सेवा, शिक्षा और मतदान' के संदेश के साथ अपराजिता मतदाता जागरुकता रैली लखनऊ के मोहनलालगंज की हर गली-नुक्कड़ से गुजरी।

विज्ञापन


रैली में लाला गणेश इंटर कॉलेज व लाला महादेव प्रसाद वर्मा महाविद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। सुबह से परीक्षा में व्यस्तता के बावजूद, कड़ी धूप में वोट डालने की अपील करने निकली छात्राओं के चेहरे पर गजब का उत्साह था। बिना थके आगे बढ़ती छात्राओं ने न केवल खुद वोट डालने का संकल्प लिया बल्कि अपने आसपास के सभी लोगों को मतदान केंद्र तक लेकर जाने का वादा भी किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने राह चलते हर नागरिक को मताधिकार का महत्व भी बताया और कहा कि हमारा एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है, इसे हम सबको समझने की जरूरत है।

इस मौके पर लाला गणेश इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अंजु सिंह व महादेव प्रसाद वर्मा महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. नीरज सिंह रघुवंशी ने अमर उजाला की इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह समेत स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी रैली में शामिल हुए और लोगों से वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed