फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anusachiv of Secretariat occupied the chair of ACS-SAD

अनुसचिव ने अपर मुख्य सचिव की कुर्सी पर किया कब्जा, मचा हड़कंप

Tue, 21 Jul 2020 02:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jul 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
anusachiv of Secretariat occupied the chair of ACS-SAD
लखनऊ सचिवालय - फोटो : amar ujala
सचिवालय के एक अनुसचिव ने अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन (एसीएस-एसएडी) की कुर्सी पर बैठकर हड़कंप मचा दिया। अपर मुख्य सचिव के आने पर अनुसचिव ने उनसे तकरार भी की। इसके बाद कर्मी को पकड़कर कुछ देर वेटिंग रूम में बंद रखा गया। बाद में उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए छोड़ दिया गया। फिलहाल उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई हैै। 
विज्ञापन


सचिवालय मुख्य परिसर में अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन का कार्यालय कक्ष है। सोमवार सुबह करीब सवा 10 बजे सचिवालय में अनुसचिव स्तर का कर्मी मुशर्रफ हुसैन रिजवी अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमंत राव के कक्ष में पहुंचा और कुर्सी पर बैठ गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि स्टाफ ने मना किया तो भी नहीं हटा। यहां काफी देर तक हंगामा मचा रहा। इसी बीच अपर मुख्य सचिव राव कक्ष में दाखिल हुए और मुशर्रफ को अपनी कुर्सी पर बैठा देखा तो पूछा, आप कौन तो उसने भी पलटकर पूछ लिया आप कौन? इसके बाद उसे कुर्सी से हटाकर वेटिंग रूम में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय सुरक्षा अधिकारियों और स्टाफ से बातचीत के बाद उसे मुक्त करवा दिया। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राव का कहना है कि यह सही है कि वह मेरी कुर्सी पर आकर बैठ गया था। अभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तथ्यों की पड़ताल के बाद यदि कोई कार्रवाई की जाएगी तो बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed