फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anuruddha Kumar won a double title

Lucknow News: अनुरुद्ध कुमार ने जीता दोहरा खिताब

Sat, 30 May 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Anuruddha Kumar won a double title
लामार्टिनियर अकादमी में हुए टूर्नामेंट में विजेता ​खिलाड़ी।
लखनऊ। अनुरुद्ध कुमार ने आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक एकल व युगल दोनों वर्गो में खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। वहीं बालिका एकल में आशी शमशेरी ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। एसडीएस टेनिस अकादमी की ओर से ला-मार्टीनियर टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए तीनों फाइनल उलटफेर और रोमांच से भरपूर रहे। बालक एकल फाइनल में दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए उलटफेर किया और शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई को 6-2, 6-4 से हराया। अनुरुद्ध कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी को खासा परेशान किया और सटीक ग्राउंड स्ट्रोक्स और आक्रामक रिटर्न गेम का प्रदर्शन करते हुए दबाव बनाए रखा। इसके बाद बालक युगल फाइनल में भी उलटफेर देखने को मिला जहां दूसरी वरीय यूपी के अनुरुद्ध कुमार व वंशराज जलोटा की जोड़ी ने शानदार जुगलबंदी का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीय यूपी के फैज किदवई व मेहर सिंह खोसला की जोड़ी को सुपर टाईब्रेक में 7-5, 3-6, 10-8 से हराया। पहले सेट में अनुरुद्ध और वंशराज ने बेहतर तालमेल और नेट प्ले के दम पर बढ़त बनाई, जबकि दूसरे सेट में विपक्षी जोड़ी ने वापसी की। निर्णायक तीसरे सेट में अनुरुद्ध व वंशराज ने सुपर टाईब्रेक तक खिंचे मुकाबले में शानदार कोर्ट कवरेज व संयमित खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। बालिका एकल में सातवीं वरीय यूपी की आशी शमशेरी ने दूसरी वरीय मध्य प्रदेश की मनुस्मृति सिंह को 6-1, 6-4 से हराकर खिताब जीता। आशी ने तेज सर्विस व सटीक शॉट्स के दम पर शुरू से ही मैच में पकड़ बनाए रखीं। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि दीपक पाठक (कोषाध्यक्ष- एसडीएस) ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान राहुल अग्रवाल, विकास मूलचंदानी, शोभित टंडन, चेतना शमशेरी, रतन शर्मा (डायरेक्टर कोचिंग- एसडीएस), मनीष श्रीवास्तव, टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर अभिषेक विक्रम सिंह व टूर्नामेंट रेफरी अमृतांजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed