{"_id":"62278db0b96e591d9937ade8","slug":"anurag-thakur-said-people-have-killed-sp-akhilesh-started-saying-evm-unfaithful-bjp-government-in-up-will-be-formed-from-my-factor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर ने कहा, जनता ने सपा को कर दिया दफा, अखिलेश कहने लगे ईवीएम बेवफा, एमवाई फैक्टर से बनेगी यूपी में भाजपा सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर ने कहा, जनता ने सपा को कर दिया दफा, अखिलेश कहने लगे ईवीएम बेवफा, एमवाई फैक्टर से बनेगी यूपी में भाजपा सरकार
Tue, 08 Mar 2022 10:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:39 PM IST
सार
ठाकुर ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से निर्वाचन आयोग और सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘एमवाई- मोदी, योगी’ फैक्टर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। ठाकुर ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से निर्वाचन आयोग और सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनता ने सपा को कर दिया है दफा इसलिए अखिलेश यादव दस मार्च से पहले ही कहने लगे है ईवीएम बेवफा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के दौरान ही समझ गए थे कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश और रालोद की पहली सूची में जेल और बेल वाले उम्मीदवार थे। सपा की सूची में उम्मीदवार कम थे, बल्कि जनता की उम्मीदों पर वार करने वाले ज्यादा थे। उन्होंने कहा कि सपा का चाल चरित्र और चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि सपा से खफा जनता कर रही है उन्हें दफा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में अब मोदी-योगी फैक्टर ने काम किया है। उन्होंने कहा कि 1990 के बाद पहली बार कोई सरकार यूपी में लगातार दूसरी बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं, योगी सरकार के बेहतर कानून व्यवस्था और कोविड प्रबंधन से जनता ने भाजपा को यह ताकत दी है।
विज्ञापन