फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anup Jalota, Surbhi Ranjan to receive Naushad Award

Lucknow News: अनूप जलोटा, सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

Sat, 21 Mar 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Anup Jalota, Surbhi Ranjan to receive Naushad Award
लखनऊ। कैंट के आर्मी खेल परिसर में रविवार को नौशाद सम्मान समारोह के साथ अवध मेले का आयोजन होगा। इसमें पद्मश्री अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को नौशाद सम्मान से नवाजा जाएगा। मौके पर युवा फनकार समीर-दीपाली, समरजीत रंधावा, शीर्षा रक्षित, सृष्टि मुखर्जी और बिसरूप बनर्जी, दीपांशी यादव और ड्रमर तन्मय मुखर्जी को शान-ए-अवध सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

मेला संयोजक जफर नबी ने बताया कि पर्यटन विभाग व उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से इस वर्ष होने वाले दूसरे चरण के समारोह में अनूप जलोटा गजल व भजनों की प्रस्तुति देंगे। समीर और दीपाली की हिट जोड़ी, शीर्षा रक्षित, बिसरूप बनर्जी भी प्रस्तुतियां देंगे। समरजीत रंधावा सूफी गीत गाएंगी तो तन्मय मुखर्जी ड्रम बजाएंगे। लखनऊ की दीपांशी यादव भी सुरों का जादू बिखेरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed