फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anti theft street lights will be installed in Lucknow.

स्ट्रीट लाइटें चुराते ही बजेगा सायरन: एंटी थेफ्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने वाला देश का पहला शहर बनेगा लखनऊ

Fri, 09 Aug 2024 03:33 PM IST
ishwar ashish प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
प्रवेंद्र गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 09 Aug 2024 03:33 PM IST
सार

लखनऊ में एंटी थेफ्ट स्ट्रीट लाइटें पूरे शहर में लगाई जाएंगी। योजना के मुताबिक 10 हजार लाइटें लगाई जाएंगी। पहले चरण में एक हजार लाइटें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
Anti theft street lights will be installed in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ देश का पहला ऐसा शहर बनने जा रहा है, जहां एंटी थेफ्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन्हें चुराना आसान नहीं होगा। इन स्ट्रीट लाइटों को खंभे से हटाते ही तेज आवाज में सायरन बज उठेगा। शहर में ऐसी 10 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण में पांच हजार लाइटें लगेंगी। इसका टेंडर भी हो गया है।

विज्ञापन


राजधानी में दो लाख से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। बीते चार सालों में इनमें से पांच हजार अधिक चोरी हो चुकी हैं। वृंदावन कॉलोनी में ही एक साल पहले 900 लाइटें चोरी हो गई थीं। चोर तार भी ले गए थे। इससे नगर निगम को करीब 45 लाख रुपये की चपत लगी थी। वहीं, जुलाई में फैजुल्लागंज में 45 लाइटों के गायब होने का मामला सामने आया था। इससे पहले जानकीपुरम, अलीगंज, मौलवीगंज, आलमबाग एलडीए कॉलोनी, आशियाना सहित कई कॉलोनियों में स्ट्रीट लाइटें चोरी हो चुकी हैं। अब एंटी थेफ्ट स्ट्रीट लाइटों से इन घटनाओं पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तस्वीरों में देखें: 100 साल बाद किस हाल में है काकोरी स्टेशन, जहां क्रांतिकारियों ने लूटा था अंग्रेजों का खजाना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप ने निकाला पैदल मार्च, दी चेतावनी


कंट्रोल पैनल से जोड़ा जाएगा सायरन
नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि एंटी थेफ्ट एलईडी स्ट्रीट लाइटों में सायरन लगा होगा। जैसे ही कोई इन्हें खंभे से अलग करेगा, सायरन बजने लगेगा। सायरन को कंट्रोल पैनल के जरिये जोड़ा जाएगा। इसके लिए खंभे में छोटा बॉक्स भी लगाया जाएगा। इन लाइटों को लगाने के लिए अतिरिक्त पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। जो रेट तय हैं, उन पर कुछ कंपनियां लाइटें बनाकर देने के लिए तैयार हैं। एंटी थेफ्ट लाइटें सबसे पहले उन इलाकों की गलियों में लगाई जाएंगी, जहां स्ट्रीट लाइटें चोरी होने की घटनाएं ज्यादा होती हैं।

दूर होगा विवाद और पैसा भी बचेगा
करीब छह साल से शहर में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव का काम निजी कंपनी ईईएसएल कर रही है। अनुबंध के तहत वह सिर्फ खराब लाइटों को ही बदलती है। चोरी होने वाली लाइटों की जगह नई लाइटें नहीं लगाती, जिससे विवाद होता है। निगम प्रशासन अपने पैसे से इन्हें लगवाता है। अब विवाद और पैसा दोनों बचेगा।

सितंबर से लाइटें लगाने का काम शुरू
नगर निगम के मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश विभाग मनोज प्रभात का कहना है कि एंटी थेफ्ट लाइटों के टेंडर की प्रक्रिया इस महीने पूरी हो जाएगी। सितंबर से लाइटों को लगाने का काम भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed