फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anti romeo squade is active from first day of navratri

मनचलों को सबक सिखाने शक्तिस्वरूपा बन उतरी पुलिस

Sun, 03 Apr 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
anti romeo squade is active from first day of navratri
लखनऊ। नवरात्र के पहले दिन राजधानी में मनचलों को सबक सिखाने के लिए पुलिस शक्तिस्वरूपा बनकर सड़कों पर उतरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले कार्यकाल की तर्ज पर इस बार भी सरकार बनते ही शोहदों पर सख्त कार्रवाई को लेकर एंटी रोमियो अभियान के तहत शनिवार को पुलिस सक्रिय नजर आई। नवरात्र के पहले दिन शुरू किए गए इस अभियान के तहत कमिश्नरेट के सभी गर्ल्स डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा के उपाय व जरूरी नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं आसपास घूमने वाले युवकों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर सरकार के विशेष अभियान एंटी रोमियो को दूसरे कार्यकाल में फिर से शुरू किया गया। मध्य जोन की डीसीपी अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में हजरतगंज इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला, एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मियों ने नेशनल पीजी कॉलेज के सामने दोपहर करीब 12 बजे विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन वन स्टॉप सेंटर 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 व साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। पूर्वी जोन में एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, स्कूलों व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

वहीं उत्तरी जोन में डीसीपी एस. चिनप्पा व एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में करामत गर्ल्स कॉलेज, आईटी कॉलेज के आसपास अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सभी स्कूलों के नोटिस बोर्ड व सुरक्षाकर्मियों को सारे हेल्पलाइन नंबर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मिशन शक्ति के तहत इस अभियान को लगातार स्कूल व कॉलेज के सामने व चौराहों पर चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed