फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anti Romeo squad is now Mahila Suraksha team

Lucknow News: एंटी रोमियो दल अब महिला सुरक्षा टीम

Tue, 06 May 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo squad is now Mahila Suraksha team
एंटी रोमियो दल अब महिला सुरक्षा टीम
लखनऊ। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो दल का पुनर्गठन किया गया है। इसका नाम भी बदलकर महिला सुरक्षा टीम रखा गया है। अब राजधानी के सभी थानों में एक महिला सुरक्षा टीम तैनात मिलेगी। इसका प्रभारी उपनिरीक्षक स्तर का अधिकारी होगा। इस टीम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर छेड़छाड़, ईव-टीजिंग और महिला अपराधों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

यह टीम ऐसे लड़के जिन्हें पहली बार पकड़कर समझाकर छोड़ा गया था, उन्हें दोबारा पकड़े जाने पर जेल भेजने की कार्रवाई करेगी। इस दल को मनचलों पर खुद से कार्रवाई करने का अधिकार भी दिया जाएगा। यह दल मनचलों पर एफआईआर तक दर्ज करा सकेगी। महिला सुरक्षा टीम का दायरा अब व्यापक है। इसमें नशाखोरी, संदिग्ध गतिविधियों की जांच, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री रोकना, बैंक चेकिंग, और कानून व्यवस्था से जुड़ी त्वरित कार्रवाई जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


पहले यह दल केवल कुछ स्थानों पर सक्रिय था। अब यह पूरे जनपद में महिलाओं के खिलाफ होने वाले हर प्रकार के अपराध को रोकने के लिए काम करेगा। अब टीम की भूमिका सिर्फ कानून लागू करना नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और सुरक्षित वातावरण देने की भी है। दल को सीयूजी, चार पहिया वाहन दिया जाएगा। टीम प्रभारी के पास बॉडी वार्न कैमरा होगा, जो ई-चालान भी कर सकेंगे। प्रत्येक दल में एक उपनिरीक्षक, दो आरक्षी, और दो महिला आरक्षी शामिल होंगे। दल के सदस्यों को न्यूनतम दो माह के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिन्हें अन्य ड्यूटी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दल के पास दंगा नियंत्रण उपकरण होगा। यह दल प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। आकस्मिक स्थितियों में इसे क्विक रिस्पॉन्स टीम के रूप में तैनात किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रतिदिन दल को ब्रीफिंग देकर रवाना करेंगे और ड्यूटी समाप्ति पर कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है। महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण करेंगी। पुलिस आयुक्त ने इस दल को सख्त निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि इस ऑपरेशन के तहत किसी मासूम या दोस्तों के साथ बैठे व्यक्ति को तंग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed