फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anti norcotics task force formed in Uttar Pradesh to stop the smuggling of drugs.

UP News: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, दो जिलों में बनेंगे थाने

Tue, 23 Aug 2022 04:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Aug 2022 04:01 PM IST
सार

यूपी सरकार ने प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। जिसका उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाना होगा।

विज्ञापन
Anti norcotics task force formed in Uttar Pradesh to stop the smuggling of drugs.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन किया गया है। जो प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध के पर्यवेक्षण में काम करेगा। इसके लिए प्रथम चरण में बाराबंकी व गाजीपुर में नारकोटिक्स थाने स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


एएनटीएफ में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस से अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर लिया जाएगा। इसके लिए भत्तों की व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों, माफियाओं और गिरोह के विरुद्घ जांच करने, सीज करने, गिरफ्तारी करने और विवेचना करने के अधिकार प्राप्त होंगे। मुख्यालय स्तर पर एएनटीएफ के प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक (एएनटीएफ) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के तीन क्षेत्रों पश्चिम, मध्य व पूर्व के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक होंगे। पश्चिम क्षेत्र में मेरठ, बरेली, आगरा, मध्य क्षेत्र में लखनऊ और कानपुर जबकि पूर्वी क्षेत्र में प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी जोन आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed