{"_id":"6a6cc892344fae9a9f07d05e","slug":"anti-drug-rally-taken-out-from-awadh-university-to-naka-lucknow-news-c-97-1-ayo1034-155150-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवध विश्वविद्यालय से नाका तक निकाली गई नशा मुक्ति रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवध विश्वविद्यालय से नाका तक निकाली गई नशा मुक्ति रैली
Fri, 31 Jul 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
अवध विवि परिसर से नाका हाईवे तक नशा मुक्ति रैली निकालते कुलपति व अन्य।
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा और आगामी गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर से नाका बाईपास तक नशा मुक्ति जागरूकता रैली और पैदल यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और शिक्षकों ने भाग लिया।
रैली के दौरान युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। कुलपति ने कहा कि नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों को युवाओं को नशे से दूर रखने की जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन दो अगस्त को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के नशा मुक्त अभियान संवाद कार्यक्रम की तैयारियों में भी जुटा है।