फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   answer key for teacher recruitment will displayed on seven January

यूपी : आज जारी होगी सहायक अध्यापक भर्ती की कटऑफ

Mon, 07 Jan 2019 05:23 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 07 Jan 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
answer key for teacher recruitment will displayed on seven January
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार शिक्षा मित्रों को प्राथमिकता देने के साथ योग्यतम के चयन के लिए लिखित परीक्षा का कटऑफ तय करेगी। शासन ने इस संबंध में फैसला कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद कट-ऑफ सोमवार को जारी हो सकता है। 

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की घोषणा के साथ कट-ऑफ तय नहीं किया था। सरकार ने कहा था कि आवेदन और परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को देखकर कटऑफ तय किया जाएगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद रविवार को सरकार ने कटऑफ का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि  रविवार को आयोजित परीक्षा में 4,31,466 में से 410440 (95.12 प्रतिशत) अभ्यर्थी शामिल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी के लिए कटऑफ का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिव्यांगजनों, पूर्व सैनिकों, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं के लिए नियमानुसार रियायत भी दी जा सकती है। अधिकारियों का मानना है कि परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण कटऑफ ऊंची रह सकती है।


अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि कटऑफ का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद इसे जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed