{"_id":"64550ba228ea6b2a1307a3ea","slug":"ansal-grabs-two-crores-from-security-company-fir-on-17-including-chairman-and-vice-chairman-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : अंसल ने सिक्योरिटी कंपनी के हड़पे दो करोड़, चेयरमैन व वाइस चेयरमैन सहित 17 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : अंसल ने सिक्योरिटी कंपनी के हड़पे दो करोड़, चेयरमैन व वाइस चेयरमैन सहित 17 पर एफआईआर
Fri, 05 May 2023 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 May 2023 07:29 PM IST
सार
शिवम सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस के निदेशक की तहरीर पर अंसल एपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के चेयरमैन सुशील अंसल, वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल, एमडी व सीईओ अनूप सेठी समेत कई पर साजिश रचने, रकम हड़पने, धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में प्रणव अंसल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंसल एपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लि. ने सिक्योरिटी कंपनी के दो करोड़ रुपये हड़प लिए। इसकी शिकायत करने पर सिक्योरिटी कंपनी के एक अधिकारी और कर्मचारियों को पीटा। यही नहीं, अंसल में जीएम सुरक्षा के पद पर रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सुभाष चंद्र तिवारी ने एनकाउंटर कराने की धमकी दी। आरोप है कि पांच लाख की रिश्वत लेने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में चेयरमैन सुशील अंसल व वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल सहित 17 पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अमिय कुमार शर्मा शिवम सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज प्रा.लि. के निदेशक व संस्थापक हैं। उनका कार्यालय हरियाणा गुरुग्राम एमार डिजिटल ग्रीन सेक्टर-61 में है। अमिय के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ के प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए अंसल एपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने समझौता किया था। समझौता एक जनवरी 2023 तक का था। जनवरी में नवीनीकरण के बाद उन्होंने बिल जमा किया। यह रकम करीब दो करोड़ रुपये है जो सिक्योरिटी में लगे कर्मचारियों के वेतन का बकाया है। समझौते में साफ लिखा गया था कि जीएसटी व हर महीने कर्मचारियों का वेतन अंसल को देना है। भुगतान के लिए कंपनी के अधिकारी ने पांच लाख की मांग की। यह रकम उनको नकद दी गई। फिर भी भुगतान नहीं किया गया। आरोप है कि जब लखनऊ में तैनात शिवम सिक्योरिटी के अधिकारी व कर्मचारी बकाया मांगने गए तो उनकी पिटाई की गई। इसमें कुछ कर्मचारी चोटिल हो गए। आरोप है कि रिटायर्ड पुलिस अधिकारी सुभाष तिवारी ने धमकाया कि नौकरी के दौरान 100 एनकाउंटर किए हैं। उसी तरह सभी का एनकाउंटर कर दूंगा।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, शिवम सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस के निदेशक की तहरीर पर अंसल एपीआई इंफ्रास्ट्रक्चर लि. के चेयरमैन सुशील अंसल, वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल, एमडी व सीईओ अनूप सेठी, एसएफएस सिक्योरिटी सुनील खजुरिया, जीएम सिक्योरिटी सुभाष चंद्र तिवारी, अमित भराना, रमन मल्होत्रा, सुमित शर्मा, विपिन श्रीवास्तव, आरपी राय, राम बहादुर यादव, मनोज यादव, केपी सिंह, ओपी सिंह, रणविजय पर साजिश रचने, रकम हड़पने, धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन