फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another fraud case registered against company number FIR reached 214

Ansal Fraud: अंसल कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज, ठगी का आंकड़ा 214 पहुंचा

Mon, 23 Jun 2025 03:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल कंपनी पर 214वीं एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी के मालिक व अधिकारियों पर प्लॉट के नाम पर महिला से सात लाख की ठगी का आरोप है।

विज्ञापन
Another fraud case registered against company number FIR reached 214
अंसल कंपनी पर ठगी की 214 वीं एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी अंसल एपीआई पर ठगी का एक और शिकंजा कसा गया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शनिवार को कंपनी के खिलाफ 214वीं एफआईआर दर्ज की गई। विकल्प खंड निवासी चारू अग्रवाल ने कंपनी पर प्लॉट दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चारू के अनुसार, उन्होंने तीन सितंबर 2008 को अंसल गोल्फ सिटी योजना में एक प्लॉट बुक कराया था। एडवांस में सात लाख रुपये दिए थे। लेकिन, कुछ समय बाद न तो प्लॉट की रजिस्ट्री की गई, न ही उनकी रकम लौटाई गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: टेक ऑफ से पहले हुआ कुछ ऐसा, पायलट की सूझबूझ से बची 177 यात्रियों की जान; एअर इंडिया की दो उड़ानें रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: जनता दर्शन में आए लोगों से मिले सीएम, कहा- नागरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; बच्चों को दी चॉकलेट


इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। इस केस के साथ अब अंसल कंपनी पर लखनऊ में दर्ज कुल एफआईआर की संख्या 214 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed