फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Another FIR against Ansal for cheating

Lucknow News: अंसल पर ठगी की एक और एफआईआर

Wed, 25 Feb 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Another FIR against Ansal for cheating
लखनऊ। अंसल के अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक और ठगी की एफआईआर दर्ज कराई गई। कानपुर के व्यवसायी अखिलेश गुप्ता ने अंसल स्थित शॉपिंग स्क्वॉयर में दुकान दिलाने के नाम पर 21.61 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक कानपुर के सिविल लाइंस निवासी अखिलेश ने बताया कि जुलाई 2011 में उन्होंने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी से सेक्टर-ए स्थित शॉपिंग स्क्वॉयर में दो दुकानें बुक कराईं थी। शर्तों के तहत उन्होंने 21.61 लाख रुपये किस्तों में कंपनी और निदेशकों के खाते में जमा किए। तय समय बाद भी कंपनी ने न तो दुकान का कब्जा दिया और न ही साइट पर कोई विकास कराया। आरोप है कि अधिकारी लगातार आश्वासन देते रहे। रकम ब्याज समेत वापस मांगने पर भी भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed