फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anoop chandra pandey new chief secretary of uttar pradesh.

अनूप चंद्र पांडेय होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव, राजीव कुमार का लेंगे स्थान, आदेश जारी

Thu, 28 Jun 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Jun 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
 anoop chandra pandey new chief secretary of uttar pradesh.
अनूप चंद्र पांडेय - फोटो : amar ujala

अनूप चंद्र पांडेय यूपी के नए मुख्य सचिव होंगे। इस पर बुधवार शाम आदेश जारी कर दिया गया है। अनूप चंद्र पांडेय 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं और फिलहाल अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा संस्थागत वित्त की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य सचिव राजीव कुमार 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। अनूप चंद्र पांडेय को कृषि ऋणमाफी योजना और शानदार यूपी इन्वेस्टर्स समिट कराने का ईनाम मिला है। वो प्रमुख सचिव वित्त सहित तमाम अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की मंगलवार को हुई बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें संघ ने 2019 के आमचुनाव में जीत की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है, साथ ही उन्हें फैसले लेने की भी खुली छूट दे दी है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि योगी अपनी पसंद की टीम चुन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed