{"_id":"68736b594f57c49054072670","slug":"ankita-of-lu-was-selected-for-research-on-glaciers-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1290457-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्लेशियरों पर शोध के लिए लविवि की अंकिता का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्लेशियरों पर शोध के लिए लविवि की अंकिता का हुआ चयन
विज्ञापन
लखनऊ। पश्चिमी हिमालय के हिमनदों और जलवायु परिवर्तन पर इनकी प्रतिक्रिया के अध्ययन के लिए देश भर से चुने गए 20 शोधार्थियों में लखनऊ विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी अंकिता कुमारी भी चयन हुआ है। लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
अंकिता लविवि के भूविज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विनीत कुमार के निर्देशन में शोध कर रही हैं।
देश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से प्रायोजित तीन-सप्ताह के इस क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन कश्मीर विश्वविद्यालय की ओर से पश्चिमी हिमालय में स्थित ग्लेशियर अध्ययन केंद्र की अगुआई में किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में भारतीय शोधकर्ताओं की क्षमता का निर्माण करना है, जिससे वे हिमनद विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम मचोई हिमनद, द्रास उप-नदी क्षेत्र, पश्चिमी हिमालय में आयोजित किया जा रहा है, जो सोनमर्ग से लगभग 26 किलोमीटर दूर स्थित है।