फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry with Agra police, woman pours flammable substance on herself

Lucknow News: आगरा पुलिस से नाराज महिला ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ

Sun, 05 Oct 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Angry with Agra police, woman pours flammable substance on herself
लखनऊ। गौतमपल्ली स्थित मार्टिनपुरवा इलाके में आगरा निवासी महिला ने शनिवार सुबह खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको थाने ले गई।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि आगरा निवासी महिला मौजूदा समय में दिल्ली में रहती है। महिला के मुताबिक 12 जुलाई को दिल्ली जाने के लिए वह आगरा स्थित घर से ऑटो पर बैठकर स्टेशन जा रही थीं। रास्ते में उनके जेठ व परिवार के लोगों ने उनके साथ असलहे के दम पर छेड़छाड़ की थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर आगरा के बरहन थाने में केस दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उक्त आरोपी उन्हें फिर से धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद आगरा पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। एसीपी ने बताया कि महिला के बारे में आगरा पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed