फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry porters will run Rozgar Samvad Abhiyan across the country

Lucknow News: नाराज कुली देशभर में चलाएंगे रोजगार संवाद अभियान

Mon, 31 Mar 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Angry porters will run Rozgar Samvad Abhiyan across the country
लखनऊ। आजीविका के संकट से जूझ रहे कुली लखनऊ सहत देशभर में रोजगार संवाद अभियान चलाएंगे। इस बाबत रविवार को चारबाग स्टेशन पर राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने पूरे देश के कुलियों के साथ वर्चुअल बैठक की।
विज्ञापन

मोर्चा के समन्वयक राम सुरेश यादव ने बताया कि कुलियों के हित से संबंधित कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा ने संसद में सवाल पूछा, जिसका रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब नहीं दिया। सवाल कुलियों को रेलवे में समायोजित करने, उनका न्यूनतम वेतन तय करने और दुर्घटना बीमा के बाबत था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलमंत्री ने कुलियों के बच्चों की शिक्षा, परिजनों के इलाज, साल में एक बार स्लीपर क्लास का रेलवे पास देने की जो बातें की हैं, वे जमीनी स्तर पर लागू नहीं हैं। ऐसे में राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने पूरे देश में रोजगार अधिकार संवाद चलाने का फैसला लिया है। रविवार को हुई बैठक में तय किया गया कि कुलियों को रेलवे में समायोजित करने और उनकी सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के सवाल पर सरकार और विपक्षी दलों के नेताओं, सांसदों व विधायकों से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को मांगपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम सुरेश यादव ने यह भी बताया कि हाल ही में 17 रेलवे जोनों के महाप्रबंधकों को पत्र भेजे जा चुके हैं। एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में जलील अहमद, अरुण कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नदीम, कलीम मकरानी, रहमतुल्लाह, चंदेश्वर मुखिया, राजकुमार यादव, रामबाबू बिलाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed