फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   angry parents gave poison to their daughter for doing love marriage in kakori

प्रेम विवाह से नाराज घर वालों ने बेटी को पिलाया जहर, बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

Wed, 18 Mar 2020 02:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
angry parents gave poison to their daughter for doing love marriage in kakori
प्रतीकात्मक तस्वीर
काकोरी में प्रेम विवाह करने वाली युवती को मंगलवार सुबह उसके माता-पिता ने मारपीटकर जहर पिला दिया। युवती की हालत बिगड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। पति उसे अस्पताल ले गया। इस बीच युवती के माता-पिता ने उसके पति पर ही जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि उसे जहर माता-पिता व चचेरे भाई ने पिलाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस प्राची सिंह ने बताया कि जेहटा गांव निवासी लक्ष्मी का अपने घर के सामने ही रहने वाले अरुण से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


दोनों गांव से भाग गए थे। लक्ष्मी के पिता बैजनाथ ने उसे नाबालिग बताते हुए अरुण के खिलाफ केस दर्ज कराया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद करके अरुण को जेल और लक्ष्मी को नारी निकेतन भेज दिया। जेल से आने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

परिजनों से अक्सर होता था झगड़ा

मई 2019 से लक्ष्मी गांव में ही अपने पति के साथ उसके घर पर रहने लगी। इस बीच लक्ष्मी के परिजन उस पर गांव छोड़कर कहीं और जाने का दबाव बनाने लगे। पिता का कहना था कि परिजनों के विरोध के बावजूद लक्ष्मी गांव में रह रही है, जिससे उनकी बदनामी हो रही है।

अक्सर इस बात को लेकर लक्ष्मी के परिजन उससे झगड़ा करते थे। मंगलवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों परिवार के सदस्य आमने-सामने आ गए और कहासुनी शुरू हो गई। लक्ष्मी के परिजन इससे भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी।

अरुण का आरोप है कि उसके ससुर बैजनाथ, सास प्रेम कुमारी व चचेरा साला बबलू ने पत्नी को जमकर पीटा। तीनों मिलकर उसे घर से ले गए और कीटनाशक पिला दिया। अरुण व ससुराल वालों ने उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया।

इस बीच लक्ष्मी के माता-पिता ने अरुण पर जहर पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। लक्ष्मी ने पुलिस से बयान में माता-पिता व चचेरे भाई पर आरोप लगाया। प्रशिक्षु आईपीएस का कहना है कि अरुण की तरफ से तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed