फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry over lack of action, farmer tries to set himself on fire

Lucknow News: कार्रवाई न होने से नाराज किसान ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास

Fri, 16 Jan 2026 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Angry over lack of action, farmer tries to set himself on fire
लखनऊ। कासगंज के गंजडुंडवारा गोेपुरी निवासी किसान ने विक्रमादित्य मार्ग के पास 13 जनवरी की सुबह खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में कासगंज पुलिस उन्हें साथ ले गई। इस मामले में किसान व उनको आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के अनुसार, किसान ने बताया कि उनका सगा छोटा भाई गो तस्करी करता है। पुलिस से शिकायत करने पर उसने उनकी पत्नी के साथ अप्रैल 2025 में दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत उन्होंने कासगंज पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महज शांतिभंग के तहत कार्रवाई की थी। कासगंज पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज होकर पीड़ित न्याय मांगने लखनऊ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed