फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry consumers again surrounded the Laulai substation, demanding replacement of prepaid meters.

Lucknow News: नाराज उपभोक्ताओं ने फिर घेरा लौलई उपकेंद्र, प्रीपेड मीटर बदलने की मांग

Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Angry consumers again surrounded the Laulai substation, demanding replacement of prepaid meters.
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
लखनऊ। चिनहट की कांशीराम कॉलोनी और आसपास के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने मंगलवार को चौथे दिन भी लौलाई बिजली उपकेंद्र का घेराव किया। सुबह 10:45 बजे से पहुंचने शुरू हुए उपभोक्ताओं की देखते ही देखते करीब 550 लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाराज उपभोक्ताओं ने दो टूक में प्रीपेड मीटर वापस लेने की मांग की। क्षेत्रीय पार्षद ममता रावत भी उनके साथ धरने पर बैठीं।
विज्ञापन


इस दौरान उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के चलते लगातार हो रही बिजली कटौती और मीटर रीडिंग अधिक आने की शिकायत की। कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है, लगातार समस्या बनी हुई है। इसलिए उनका पुराना मीटर फिर से लगाया जाए। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि तीन दिनों से अधिकारी उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। मौके पर उपभोक्ताओं को समझाने पहुंचे मुख्य अभियंता सुशील गर्ग पर भी उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने कहा कि वे परेशान हो रहे हैं और बिजली विभाग के अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की मुख्य शिकायतें

पांच घंटे तक जमे उपभोक्ताओं ने मुख्य अभियंता से प्रीपेड मीटर बदलने की मांग की। उपभोक्ता सुरेश वर्मा ने बताया कि प्रीपेड मीटर लगाने से पहले अधिकारियों ने कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्हें बताया गया था कि यह बहुत अच्छी व्यवस्था हो जाएगी। सरोज कुमार ने कहा कि अधिकारियों ने सही जानकारी दिए बिना योजना बताकर मीटर बदल दिया। बाद में पता चला कि ये प्रीपेड मीटर हैं। क्षेत्रीय पार्षद ममता रावत ने कहा कि बिना बताए उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए हैं। अब समस्या का समाधान भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीपेड मीटर से अधिक बिल का दावा

सरोज कुमार ने यह भी शिकायत की कि बिल जमा करने के बाद भी घंटों बिजली नहीं आती है। अंशुमान ने बताया कि वे समय से बिल पहले भी जमा करते थे और अब भी करते हैं। बिल माइनस में जाते ही लाइट काट दी जाती है। उपभोक्ताओं ने प्रीपेड मीटर की एक बड़ी खामी बताते हुए कहा कि इस मीटर में बिल ज्यादा आ रहा है। जबकि इससे पहले वाले मीटर में कम बिल आता था। महिला उपभोक्ता सीमा सरोज ने बताया कि अधिक बिल आने से उनकी जेब पर भी असर पड़ेगा।


समाधान के लिए शिविर

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने कहा कि अगले चार दिनों तक लौलाई उपकेंद्र पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनके मकान के मीटर बदले गए हैं, उनकी सूची समस्या सहित मांगी गई है।

प्रदर्शन करते ग्रामीण।

प्रदर्शन करते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed