फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angry at his mother's scolding, the young man committed suicide by jumping in front of a train

Lucknow News: मां की डांट से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Angry at his mother's scolding, the young man committed suicide by jumping in front of a train
मां की डांट से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मलिहाबाद। बदौरा गांव निवासी कपिल मौर्या (22) ने शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुक्रवार दोपहर में कपिल का शव भुलभुला खेड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक किसी बात को लेकर सुबह कपिल की मां कविता ने उन्हें डांटा था। इससे नाराज होकर सुबह 11 बजे कपिल साइकिल लेकर घर से निकल गया था।
विज्ञापन

देर शाम तक कपिल के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच ग्रामीणों ने भुलभुला खेड़ा गांव में शव मिलने की जानकारी दी। परिजन थाने पहुंचे और कपड़े से शव की पहचान की। कपिल ने दसवीं तक पढ़ाई की थी और मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। पुलिस का कहना है कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार में पिता बाबूलाल, भाई सचिन और बहन हिमांशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed