{"_id":"682ced52ce0b917595069b1c","slug":"angry-anm-created-ruckus-due-to-change-of-duty-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1213384-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ड्यूटी बदले जाने से नाराज एएनएम का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ड्यूटी बदले जाने से नाराज एएनएम का हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित बाल महिला चिकित्सालय पर मंगलवार को एएनएम ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि नई स्थायी एएनएम की ड्यूटी बदल देने से अस्थायी एएनएम को समस्या झेलनी पड़ रही है।
हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह ने स्थिति संभाली। एएनएम का कहना था कि नई एएनएम की ड्यूटी खदरा में लगाई गई थी। आरोप लगाया कि नई एएनएम ने आला अफसरों पर दबाव बनवाकर खदरा से ड्यूटी हटवा ली। उनके स्थान पर अस्थायी एएनएम की ड्यूटी लगा दी गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि स्थायी एएनएम की ड्यूटी हटाने में एनएचएम की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। साथ ही इस वजह से कई एएनएम की ड्यूटी इधर-उधर कर दी गई। उधर, डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि कहीं जगह खाली है तो ड्यूटी बदली जाती है। इस मामले में एएनएम से बात की गई है। कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन