{"_id":"6a03952da1627dbdfd0d2b10","slug":"angered-by-her-fathers-scolding-a-teenage-girl-hangs-herself-lucknow-news-c-13-lko1096-1733118-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगा लिया फंदा
Wed, 13 May 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 13 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रीतकात्मक।
मलिहाबाद। रहीमाबाद के ककरहिया खेड़ा गांव में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय नैना ने आत्महत्या कर ली। पिता की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। नैना ने इसी वर्ष कक्षा आठ की परीक्षा पास की थी।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह नैना के पिता पिंटू गौतम खेत पर गए थे और मां रानी बिस्कुट फैक्टरी में काम कर रही थीं। सुबह 11:30 बजे पिंटू घर लौटे तो दरवाजा बंद था। दीवार फांदकर देखने पर उन्होंने बरामदे में नैना का शव पंखे से लटका पाया। पिंटू ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार, नैना को पिता ने गांव के एक लड़के से बात करने और उसके घर आने-जाने पर डांटा था। परिवार में दो भाई वीरू और सूर्या हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।