Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Angered by betrayal in love, he murdered his girlfriend

Lucknow News: प्यार में मिले धोखे से नाराज होकर की थी प्रेमिका की हत्या

Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Angered by betrayal in love, he murdered his girlfriend
श्रावस्ती। प्यार के नाम पर धोखा देने के कारण ही संगीता को अपनी जान गंवानी पड़ी। विश्वास से हुए घात से आहत होकर ही प्रेमी छांगुर ने शनिवार न पहले कुल्हाड़ी से वार कर प्रेमिका संगीता की हत्या की फिर खुद भी बाग में लगे पेड़ पर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरहवा निवासी छांगुर के कोई औलाद नहीं थी। उसकी पत्नी रामा देवी की 30 जनवरी 2022 को गांव के निकट स्थित कब्रिस्तान के बगल नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद छांगुर अकेला हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि छांगुर के अकेलेपन से हमदर्दी जताते हुए गांव की ही संगीता सोनी ने पहले दिखावा कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर जीवन भर साथ निभाने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद दोनों में नजदीकियां इतनी बढ़ी कि एकतरफा प्रेम में पागल छांगुर ने अपने हिस्से की कुल एक बीघा 12 बिस्वा भूमि का बैनामा व घर का वसीयत भी प्रेमिका संगीता के नाम कर दी। इसके बाद छांगुर मुंबई नौकरी करने चला गया।
विज्ञापन

बीते सप्ताह ही छांगुर गांव वापस लौटा था। वहीं संपत्ति हथियाने के बाद संगीता ने मुंबई से लौटे छांगुर से न सिर्फ दूरी बनाना शुरू कर दी वरन उससे खाना पानी तक के लिए नहीं पूछा। यह बात छांगुर को नागवार गुजरी। विश्वास में हुए इस घात से आहत छांगुर ने संगीता पर अपना वादा निभाने अन्यथा पैसा व भूमि संपत्ति वापस करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसे लेकर संगीता व उसके पति के साथ छांगुर में आए दिन विवाद होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि घटना के दो दिन पूर्व छांगुर ने इसके लिए बृहस्पतिवार को कोटेदार के घर पर पंचायत भी बुलाई थी। इसमें फैसला अपने हक में न होने से आहत छांगुर ने शनिवार को प्रेमिका की हत्या करने का ऐसा काम किया जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे छांगुर ने संगीता के घर पर ईंट रोड़े फेंके।
हर दिन की तरह संगीता घर से बाहर निकली। इसी दौरान पहले से घात लगाए छांगुर ने कुल्हाड़ी से संगीता पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी बाग में जाकर फंदा से लटक कर अपनी जान दे दी।
घर में न होने से बची संगीता के पति की जान
कोटेदार के घर बृहस्पतिवार हुई पंचायत में फैसला अपने पक्ष में न आने के बाद भी छांगुर ने बाग में जाकर जान देने की कोशिश की थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के समझाने के बाद बमुश्किल वह वापस लौटा था। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद ही उसने संगीता व उसके पति की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की योजना बनाई होगी। शनिवार छांगुर को यह नहीं पता था कि संगीता का पति राजू घर पर नहीं है। राजू की जान घर में न होने के कारण ही बची।

घर पहुंचा संगीता का शव, मचा कोहराम
अमरहवा निवासी संगीता का शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात गांव स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। छांगुर के शव का पोस्टमार्टम रविवार शाम को हुआ। पूरे दिन छांगुर का शव मर्चरी हाउस में ही रखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed