फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anganwadi centers operated in rented buildings will be investigated

Lucknow News: किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की होगी जांच

Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers operated in rented buildings will be investigated
रायबरेली। माहिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की राज्यमंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को बचत भवन में विकास एवं अपराध की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच के लिए टीमें बनाई जाएं। जांच करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों बारिश को देखते हुए पानी निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए। शहर में खराब सडक़ों को ठीक कराकर चलने लायक बनाएं।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति की शिकायतें आ रही हैं। शहर के साथ ही गांवों को भी पर्याप्त बिजली दी जाए। विकास एवं निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बिजली के कनेक्शन व ट्रांसफार्मर बदलने में देरी न की जाए। तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए। नल से जल योजना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाली योजना है। इसे ससमय प्रत्येक दशा में पूर्ण कराया जाए। गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की वरीयता है। गोशालाओं की देखभाल के लिए कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण किया जाए।
विज्ञापन


उद्यमियों को मिलेंगी समुचित सुविधाएं
राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बचत भवन में उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को शीर्ष प्राथमिकताओं पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने उद्यमियों से कहा कि जहां फैक्टरी आदि लगाना चाहते हैं, वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। सडक़, बिजली, पानी आदि की समस्याओ के निस्तारण के आदेश दिए। बैठक में डीएम माला श्रीवास्तव, सीडीओ पूजा यादव, एडीएम पूजा मिश्रा, सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, पीडी राजेश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद त्रिपाठी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed