फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anesthesiologists playing an important role in the treatment of serious illnesses

Lucknow News: गंभीर मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभा रहे एनेस्थीसिया विशेषज्ञ

Fri, 24 Oct 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Anesthesiologists playing an important role in the treatment of serious illnesses
लखनऊ। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका अब सिर्फ बेहोशी देने तक ही सीमित नहीं है। ये गंभीर मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सड़क हादसा होने या मरीज के वेंटिलेटर पर जाने पर एनेस्थीसिया विशेषज्ञ अल्ट्रासाउंड से उसके मर्ज का पता लगा लेते हैं। पहले इन मरीजों को रेडियोलॉजी में जांच के लिए भेजा जाता था, जहां जांच व रिपोर्ट आने में वक्त लगता था।
विज्ञापन

पीजीआई के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. प्रभात तिवारी ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। डॉ. तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से भारतीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट सोसायटी यूपी चैप्टर का तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार से शुरू होगा। आयोजन सचिव डॉ. आशीष कनौजिया, डॉ. संदीप खुबा व डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन में देशभर से आने वाले विशेषज्ञ एनेस्थीसिया की नई विधि के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन




विभाग आज मनाएगा स्थापना दिवस

पीजीआई के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग का 38वां स्थापना दिवस शुक्रवार को प्रो. सोमा कौशिक सभागार में मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार पांडेय व्याख्यान देंगे। इस मौके पर पीजीआई निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके धीमान और संस्थान के डीन डॉ. शालीन कुमार व दूसरे विशेषज्ञ विभाग की उपलब्धियां बताएंगे। मौके पर विभाग के संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed