{"_id":"6507321f7a1729a66c0875f6","slug":"anee-bullion-had-sent-rs-1350-crore-to-shell-companies-today-ed-will-interrogate-niharika-singh-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : अनी बुलियन ने शेल कंपनियों में भेजे थे 1350 करोड़ रुपये, आज निहारिका सिंह से पूछताछ करेगी ईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : अनी बुलियन ने शेल कंपनियों में भेजे थे 1350 करोड़ रुपये, आज निहारिका सिंह से पूछताछ करेगी ईडी
Mon, 18 Sep 2023 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:03 AM IST
सार
प्रदेश के निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाली अनी बुलियन कंपनी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी की जांच में सामने आया है कि अनी बुलियन कंपनी के संचालकों ने निवेशकों से ठगे गये करीब 1350 करोड़ रुपये शेल कंपनियों में भेजे थे।
विज्ञापन
आईएफएस निहारिका सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाली अनी बुलियन कंपनी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सामने आया है कि अनी बुलियन कंपनी के संचालकों ने निवेशकों से ठगे गये करीब 1350 करोड़ रुपये शेल कंपनियों में भेजे थे। बाद में इस रकम को अपने करीबियों के बैंक खातों में भेजकर बेशकीमती संपत्तियां खरीदी गयी थी।
विज्ञापन
इस प्रकरण में ईडी सोमवार को घोटाले के मुख्य आरोपी अजीत कुमार गुप्ता की पत्नी भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी निहारिका सिंह से पूछताछ करेगी। ईडी ने उनको चौथी बार नोटिस देकर तलब किया है। जांच में सामने आया है कि निहारिका सिंह के खातों में भी करोड़ों रुपये की रकम भेजी गयी थी, जिससे नोएडा में कुछ संपत्तियों को खरीदा गया था। ईडी के अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि यह रकम किस वजह से निहारिका सिंह के खाते में आई थी और इसका असली स्रोत क्या था। जांच में यह भी सामने आया है कि निहारिका सिंह देश के तमाम बड़े राजनेताओं के साथ अपनी फोटो निवेशकों को दिखाकर उनकी रकम सुरक्षित रहने का भरोसा देती थी।
विज्ञापन
विदेश में रकम भेजने की भी जांच
ईडी के अधिकारियों को शक है कि अनी बुलियन कंपनी ने निवेशकों की रकम को हड़पने के बाद उसे विदेश के कुछ बैंकों में ट्रांसफर किया था। इसमें निहारिका सिंह की भूमिका की पड़ताल की जानी है। जिन कंपनियों में करोड़ों रुपये भेजे गये थे, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि ईडी ने हाल ही में अनी बुलियन कंपनी की 7.07 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था। ये संपत्तियां दिल्ली, लखनऊ और अमेठी में खरीदी गयी थी। साथ ही, कई बेनामी संपत्तियां खरीदने की जांच भी जारी है।
विज्ञापन