फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anant khanna up topper in clat examination

क्लैट में राजधानी के अनंत खन्ना बने यूपी टॉपर

Wed, 20 May 2015 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 20 May 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
anant khanna up topper in clat examination

देश भर की लॉ यूनिवर्सिटीज में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में राजधानी के अनंत खन्ना ने यूपी में टॉप किया है। गोमतीनगर में रहने वाले अनंत खन्ना ने ऑल इंडिया लेवल पर छठा स्थान हासिल कर राजधानी का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


क्लैट के चीफ कोआर्डिनेटर व डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. गुरदीप सिंह ने बताया कि क्लैट में ऑल इंडिया लेवल पर मध्य प्रदेश के आकाश जैन ने टॉप किया है। वहीं लड़कियों में टॉपर राजस्थान की नेहा लोढ़ा रहीं। दूसरी ओर क्लैट में पीजी कोर्सेज में ऑल इंडिया लेवल पर यूपी के अंकित राज सिंह ने टॉप किया है। वहीं लडकियों में दिल्ली की गुलशन जहां अव्वल रही हैं।
विज्ञापन


प्रो. गुरदीप सिंह ने बताया कि ऑनलाइन क्लैट का आयोजन 10 मई को किया गया था। पहली बार देश भर में क्लैट की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

9 दिनों के अंदर ही परिणाम घोषित कर दिया गया

anant khanna up topper in clat examination

ऐसा पहली बार हुआ है जब परीक्षा के आयोजन के मात्र 9 दिनों के अंदर ही परिणाम घोषित कर दिया गया है। क्लैट का परिणाम मंगलवार की देर रात घोषित किया गया। इसे अभ्यर्थी क्लैट की वेबसाइट www.clat.ac.in पर देख सकेंगे।

इस बार क्लैट में कुल 42222 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। पिछले साल क्लैट में 33 हजार अभ्यर्थी ही सम्मिलित हुए थे। इसमें स्नातक स्तरीय कोर्स (एलएलबी ऑनर्स) में दाखिले के लिए कुल 37358 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए इसमें से 20392 लड़के व 16965 लड़कियां शामिल हुईं थी। एक ट्रांस जेंडर भी परीक्षा में शामिल हुआ।

वहीं पीजी स्तरीय कोर्स (एलएलएम) में इस बार 4863 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। पिछली बार 2024 अभ्यर्थी ही सम्मिलित हुए थे। यानि इस बार बीते साल के मुकाबले दोगुने अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें 2292 लड़के  और 2571 लड़कियां शामिल हुई। फिलहाल क्लैट में अब सेलेक्ट हुए स्टूडेंट्स से 25 मई तक उनकी चाइस ली जाएगी।

इसके बाद चाइस व मेरिट के अनुसार स्टूडेंट्स की फर्स्ट सीट एलॉटमेंट लिस्ट 31 मई को घोषित कर दी जाएगी। फिलहाल देर रात तक क्लैट की कोआर्डिनेशन टीम रिजल्ट को ऑनलाइन करने में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed