फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   anand sharma admits congress could not respond in time

सोनिया के मंत्री ने माना, हमने कर दी देर!

Wed, 23 Apr 2014 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
anand sharma admits congress could not respond in time

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बेहद अहंकारी व मगरूर हैं।

विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि औरंगजेब रहें हों या अंग्रेज, ऐसे अहंकारियों को देश ने कभी स्वीकार नहीं किया। आनंद शर्मा मंगलवार को यहां पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि जो लोग महंगाई कम करने की बात कहकर लोगों को सब्जबाग दिखा रहे हैं, वे किसान विरोधी हैं।

पेट्रोलियम दामों पर दी सफाई

anand sharma admits congress could not respond in time

आनंद शर्मा ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं। किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य भी यूपीए सरकार ने पिछले 10 वर्षों में तीन से चार गुना बढ़ाया है।

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने माना कि किसानों से छह रुपये खरीदी हुई चीज जब मंडी से बाहर निकलती है तो वह 20 रुपये की हो जाती है।

घरों तक पहुंचने में उसी चीज का दाम 45 से 50 रुपये हो जाता है। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में मंडी व्यवस्था को खत्म करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एक व्यक्ति को देवतुल्य बना दिया'

anand sharma admits congress could not respond in time

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष सोच व भाजपा-आरएसएस की सांप्रदायिक सोच के बीच हो रहा है। एक व्यक्ति को दल से ऊपर उठाकर देवतुल्य बनाकर पेश किया जा रहा है।

ऐसे-ऐसे नारे बनाए गए जिन पर धर्माचार्यों व शंकराचार्यों को आपत्ति करनी पड़ी। देश में संसदीय प्रणाली है ऐसे में व्यक्तिवाद उसे कैसे चुनौती दे सकता है। यह मतदाताओं का भी अपमान है।

आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने प्रचार तंत्र पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इसमें हवाई यात्राएं शामिल नहीं हैं।

यह पैसा केवल एक व्यक्ति के नाम पर खर्च किया गया है। भाजपा व आरएसएस यह बताएं कि आखिर यह पैसा कहां से आया है। आज झूठ को भी इस तरह से पेश किया जा रहा है कि वह सच लगे।

विज्ञापन

'भाजपा के हमले का जवाब देने में हुई देर'

anand sharma admits congress could not respond in time

आनंद शर्मा ने माना कि भाजपा ने जिस तरह से हमला बोल रखा है, उसका जवाब देने में कांग्रेस को देर हुई है। उन्होंने कहा कि भ्रामक प्रचार से लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

शर्मा ने बताया कि 10 साल की सरकार का रिपोर्टकार्ड भी भाजपा तैयार कर रही है। खुद को तो 100 में 100 अंक दे रही है, जबकि कांग्रेस को 100 में शून्य अंक दिए जा रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि मोदी जिस गुजरात मॉडल की बात करते हैं, वह केवल धोखा है। खुद मोदी ने आज तक विधानसभा में किसी प्रश्न का जवाब नहीं दिया।

बजट भाषण, चर्चा, परिचर्चा में भी हिस्सा नहीं लिया। गुजरात विधानसभा की लाइव कवरेज भी मोदी ने बंद करा दी है। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों की बात हो या कुपोषण से मरने वालों की, सभी में गुजरात के आंकड़े अन्य प्रदेशों से काफी अधिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed