{"_id":"67e5b66820eed852740cf3c6","slug":"anand-become-water-employees-union-president-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1133764-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आनंद बने जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आनंद बने जलकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित हुई है। आनंद मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। करीब चार साल से सेवानिवृत्त कर्मचारी शशि मिश्रा अध्यक्ष थे, जिसे लेकर संघ में फूट पड़ गई थी। कई सदस्यों ने त्यागपत्र दे दिया था। कैसर रजा फिर से महामंत्री मनोनीत हुए। शशि संघ के प्रमुख संरक्षक बनाए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर गोमती त्रिवेदी, विभा यादव, हरिशंकर पांडेय, चंद्र मोहन, धीरेंद्र विक्रम, सत्येंद्र सैनी, विजय शंकर पांडे, अमरेंद्र नाथ दीक्षित, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद पर संतोष कुमार, कुंवर जय सिंह मनोनीत किए गए। संघ के सदस्य विवेक अवस्थी, रचित शुक्ला ने बताया कि शपथ ग्रहण सात अप्रैल को होगा।
विज्ञापन