फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anamika and Punita topped in Kabaddi and Kalpana topped in wrestling

Lucknow News: कबड्डी में अनामिका व पुनीता तो कुश्ती में कल्पना अव्वल

Wed, 02 Oct 2024 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 02 Oct 2024 08:46 PM IST
विज्ञापन
Anamika and Punita topped in Kabaddi and Kalpana topped in wrestling
फोटो - 16,17
विज्ञापन

- जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय भयापुरवा में खेल प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय भयापुरवा में क्रीड़ा प्रतियोगिता कराई जा रही है। बुधवार जूनियर व सीनियर कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन व शार्टपुट प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने अपना दम दिखाया। इस दौरान कबड्डी में अनामिका व पुनीता तो कुश्ती में कल्पना रही अव्वल रहीं।
एटीएस भयापुरवा में मंगलवार खेल शिक्षिका अनुष्का प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित सीनियर कबड्डी में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें कप्तान अनामिका की टीम छह प्वाइंट से विजेता बनी। वहीं जूनियर कबडड़ी में टीम कप्तान पुनीता की टीम 11 प्वाइंट से विजेता रहीं। कुश्ती प्रतियोगिता में कल्पना ने प्रियंका को पटखनी देकर जीत दर्ज की। वहीं बैडमिंटन में शांति वर्मा विजेता बनीं। जबकि शार्टपुट में कल्पना प्रथम, निशा द्वितीय व ललिता तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान प्रधानाचार्य कादंबनी सिंह, शिक्षिका पूनम सिंह, डाॅ. शालिनी शर्मा सहित विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

बॉक्स में-
प्रतियोगिता में साधना चौधरी ने मारी बाजी
गिलौला। प्रेम कुमार शुक्ला इंटर कॉलेज गिलौला में स्वतंत्रता दिवस पर एक संस्था की ओर से जिला स्तरीय बायोलॉजी मेगा टेस्ट प्रतियोगिता कराई गई थी। इसमें जिले के 25 विद्यालयों के 125 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। उसका परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हुआ। इसमें स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के कक्षा 12 की छात्रा साधना चौधरी प्रथम, वर्षा सैनी द्वितीय तथा नैनसी सिंह को तृतीय स्थान मिला। जिन्हें केंद्र के संस्थापक आशुतोष मिश्र व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रणविजय मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed