फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An uncontrolled car hits a hotel in Raebareli.

Accident in Raebareli: बेकाबू कार होटल में घुसी, चाय-नाश्ता करने वालों को रौंदा, युवक की मौत, दो घायल

Tue, 23 Aug 2022 06:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Aug 2022 06:13 PM IST
सार

लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर साइकिल में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार होटल में घुस गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए।

विज्ञापन
An uncontrolled car hits a hotel in Raebareli.
मृतक अनुराग वर्मा व होटल में घुसी कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले में बछरावां कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बल्दीखेड़ा गांव के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार (इनोवा) होटल को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई। इससे कार की चपेट में आए युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कार के होटल में घुसने से ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। कई लोगों ने इधर उधर भागकर जान बचाई। होटल तहस नहस हो गया, जबकि खाद्य सामग्री खराब हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। इस दौरान कार चालक को राहगीरों ने पीटने के बाद एक घर में बंद कर दिया, लेकिन गृहस्वामी ने चालक को किसी की बाइक पर बैठाकर भगा दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी अनुराग वर्मा (25) महराजगंज कस्बा स्थित मोटरसाइकिल के शोरूम में प्राइवेट नौकरी करता था। सुबह वह स्कूटी से लखनऊ की ओर से बछरावां की आ रहा था, तभी बल्दीखेड़ा गांव स्थित एक होटल पर रुककर चाय पीने लगा। इसी दौरान लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही बेकाबू कार ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी और उसके बाद होटल में घुसते हुए एक पेड़ से टकरा कर रुकी। इससे होटल में चाय पी रहा अनुराग वर्मा, होटल व्यवसाई एवं कोतवाली क्षेत्र के सरौरा निवासी अशोक कुमार (65), साइकिल सवार एवं दोस्तपुर निवासी मायाराम (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


अनुराग वर्मा कार के नीचे फंस गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अनुराग वर्मा की मौत हो गई। अनुराग वर्मा की छह माह की बेटी के सिर से पिता का साया छिन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मायाराम को उसके परिजन सीधे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। मायाराम गल्ले का व्यवसाय करता है। बछरावां की बाजार होने के कारण वह अनाज की बानगी लेकर बछरावां बाजार जा रहा था। राहगीरों के मुताबिक हादसे के बाद चालक कार से उतरकर भागने लगा, तभी लोगों ने दौड़ाकपर पकड़ लिया और जमकर पीटा। कार चालक को पकडने के बाद घटनास्थल के बगल में गृहस्वामी के सुपुर्द कर दिया गया कि  पुलिस को सौंप दिया हजाएगा, लेकिन घर मालिक ने उधर से जा रही किसी बाइक पर कार चालक को बैठाकर भगा दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि कार चालक की तलाश की जा रही है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। एक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed