{"_id":"655dd73e784d6545b8034fc4","slug":"an-old-man-killed-in-kadipur-kotwali-in-sultanpur-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: वृद्ध की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, आंख, पेट और पैर में लगी गोली, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: वृद्ध की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या, आंख, पेट और पैर में लगी गोली, मौके पर ही मौत
Wed, 22 Nov 2023 04:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 22 Nov 2023 04:00 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले में हत्याओं का दौर थम ही नहीं रहा है। लगातार तीसरे दिन दिनदहाड़े एक वृद्ध की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कादीपुर कस्बे में दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
वारदात में अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुल्तानपुर जिले में हत्याओं का दौर थम ही नहीं रहा है। लगातार तीसरे दिन दिनदहाड़े एक वृद्ध की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कादीपुर कस्बे में दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत फैल गई है। वृद्ध के आंख, पेट व पैर में तीन गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वारदात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अनिरूद्ध नगर मोहल्ले की है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार सुबह मृतक अशोक दुबे (63) अपनी दीवार पर प्लास्टर करा रहे थे। उसी समय पड़ोसी दिव्यांशु दुबे व धर्मेंद्र दुबे उनसे विवाद करने लगे। कहासुनी में बात बढ़ी तो उन्होंने असलहा निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दी। जिसमें एक गोली अशोक की दाहिनी आंख और एक गोली दाहिनी ओर पेट में लगी। जबकि एक गोली बाएं पैर में लगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Ram Temple: दिसंबर तक आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हो जाएगा राममंदिर, व्यवस्था पर किया गया मंथन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हिट एंड रन: पता था कि बच्चा नहीं बचेगा...सपा नेता का बेटा बोला- इसलिए नहीं रोकी कार; 40 कैमरों की मदद से पकड़े
गोली दागने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल परिजन व स्थानीय लोग अशोक को सीएचसी कादीपुर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कादीपुर एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव, कोतवाल अशोक कुमार सिंह सीएचसी पहुंचे।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाबत अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।