{"_id":"5f646e638ebc3eb7340418f6","slug":"an-old-man-killed-in-bahraich-during-a-clash-over-lad-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: जमीनी विवाद में दो पक्षों में भीषण मारपीट, दबंगों ने बुजुर्ग को भाला मारकर मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: जमीनी विवाद में दो पक्षों में भीषण मारपीट, दबंगों ने बुजुर्ग को भाला मारकर मौत के घाट उतारा
Fri, 18 Sep 2020 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Sep 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के एक गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दबंगों ने एक बुजुर्ग को भाला मारकर मौत के घाट उतार दिया। विवाद में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे पर दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गर्मागर्मी में दबंगों ने बुजुर्ग पर भाले से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसओ हरदी आरपी यादव, एसओ बौंडी प्रेम प्रकाश पांडेय, एसओ रामगांव अभय सिंह समेत काफी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है।
विज्ञापन
पुलिस के उच्चाधिकारी मामले के हर पहलू की जांच कर रहे हैं।