{"_id":"6412ea92affe9429360a4793","slug":"an-old-man-died-in-when-a-wall-collapsed-on-him-in-a-village-of-motigarpur-in-sultanpur-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: प्रधानमंत्री आवास की आस में अपने ही घर में दफन हो गया बुजुर्ग, जर्जर दीवार गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: प्रधानमंत्री आवास की आस में अपने ही घर में दफन हो गया बुजुर्ग, जर्जर दीवार गिरने से मौत
Thu, 16 Mar 2023 03:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Mar 2023 03:38 PM IST
सार
पक्का मकान बनने की आस में अपने कच्चे घर को गिरा रहे एक बुजुर्ग पर जर्जर दीवार ढह गई जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक लालजी सोनी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर में प्रधानमंत्री आवास बनाने की आस में जर्जर कच्ची दीवार गिरा रहा बुजुर्ग दीवार के नीचे ही दफन हो गया। चीख पुकार पर मौके पर पहुंचे परिजन बुजुर्ग को लेकर आनन-फानन में सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मामला मोतिगरपुर थाने के मुड़हा ग्राम पंचायत का है। जहां तंगहाली में जी रहे 64 वर्षीय बुजुर्ग लालजी सोनी पुत्र स्व. रामदयाल सोनी, पत्नी माधुरी और बहू आरती के साथ कच्ची दीवार पर सीमेंट की शेड डालकर रहता था। उसकी तंगहाली के चलते ग्राम पंचायत में उसे पीएम आवास का लाभ दिया था। स्वीकृत आवास बनाने के लिए लालजी ने निर्माण सामग्री भी मंगा ली थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्वरा भास्कर- फहाद अहमद के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए अखिलेश यादव, शेयर की तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली कर्मियों की हड़ताल: आज रात 10 बजे से कामकाज बंद कर देंगे कर्मचारी, शासन ने कसी कमर
पक्के मकान की आस लिए लालजी गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे मकान के पिछले हिस्से की जर्जर व कच्ची दीवार को गिरा रहा था कि अचानक पूरी दीवार भरभरा कर लाल जी सोनी के ऊपर ही गिर गई। पत्नी और बहू के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन व पड़ोसियों ने आनन-फानन मिट्टी हटाकर लालजी को लेकर सीएचसी मोतिगरपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची मोतिगरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्व निरीक्षक राजितराम मौर्य और लेखपाल राममूर्ति यादव ने घटना की जानकारी ली है। इस बाबत एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद यादव ने बताया कि राजस्व टीम भेजी गई है।
रिपोर्ट के आधार पर शासन से अहेतुक धनराशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी। मृतक लालजी का इकलौता पुत्र विनोद सोनी मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक की चार पुत्रियों में संगीता, मीरा व अर्चना शादीशुदा है जबकि अनीता की शादी के बाद रिश्ता टूट गया था। दूसरी शादी अभी नहीं हो पाई है।