{"_id":"6658884a1e024ea65a0f434a","slug":"an-old-lady-s-dead-body-found-in-a-house-in-tulsipur-shravasti-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों बुजुर्ग महिला का शव मिला, घर के बरामदे में पड़ा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: संदिग्ध परिस्थितियों बुजुर्ग महिला का शव मिला, घर के बरामदे में पड़ा था शव
Thu, 30 May 2024 07:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 May 2024 07:38 PM IST
सार
दिकौली मेले में आई एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालत में घर के बरामदे में पड़ा मिला है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मृत महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिकौली मेले में आई एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक घर के बरामदे में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन
सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली में बड़े पुरूष के मजार पर जेठ मेले का आयोजन हो रहा है। यहां गैर प्रांत व जिलों से जायरीन आए हैं। मेले में आने वाले ज्यादातर जायरीन मेला परिसर के आसपास के घरों में ठहरते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को बड़े पुरुष की मजार के गेट के सामने मोहम्मद आरिफ पुत्र असगर अली का घर स्थिति है। जहां पर घर के अंदर बरामदे जायरीन बैठे थे। जहां पर एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना मोहम्मद आरिफ के परिवार के लोगों ने सोनवा पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सोनवा थाना प्रभारी श्यामदेव चौधरी व उपनिरीक्षक शिल्पी ने मेला समिति अध्यक्ष एजाज अहमद पुत्र इदरीस अली की तहरीर पर शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।