{"_id":"63873731305870552a5ef13b","slug":"an-old-lady-immolated-herself-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : बेटे व पति की मौत से परेशान वृद्धा ने किया आत्मदाह, खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल लगा ली आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : बेटे व पति की मौत से परेशान वृद्धा ने किया आत्मदाह, खुद पर मिट्टी का तेल उडे़ल लगा ली आग
Wed, 30 Nov 2022 10:43 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:43 PM IST
सार
अपने पति व बेटे की मौत से गमजदा एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
लखनऊ में हसनगंज में बेटे व पति की मौत से परेशान कौशल्या देवी (65) ने बुधवार दोपहर को खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। चीखपुकार पर आए पड़ोसियों ने पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पुलिस ने वृद्धा को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, डालीगंज में बाबू वाली गली निवासी कौशल्या के पति सियाराम की 25 साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद बड़े बेटे रतन उर्फ प्रसाद की एक महीने पहले हार्टअटैक से मौत हो गई। इस सदमे को वह बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इससे पहले वे दो बार घर छोड़कर भी जा चुकी थीं। परिवारीजन उन्हें तलाश कर घर ले आए थे, लेकिन वह हमेशा गुमसुम रहती थीं और किसी से बात भी नहीं करती थीं।
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार
कौशल्या के तीन बेटे हैं। एक रतन जिसकी एक महीने पहले मौत हो गई। वहीं परिवार में लखन व पुत्तन है। दोनों का परिवार एक साथ रहता है। कौशल्या के दोनाें बेटे मजदूरी करते हैं। वहीं मां को विधवा पेंशन मिलता था। जिससे परिवार का खर्च चलता था। लखन ने बताया कि हादसे की सूचना मिली तो उसने पुत्तन की पत्नी को फोन किया। उसे जानकारी हुई तो पहली मंजिल पर गई। जहां दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर वह गंभीर रुप से झुलस गई थी।
विज्ञापन