फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An interview question born from the Aliganj fire

Lucknow News: अलीगंज की आग से निकला साक्षात्कार का सवाल

Wed, 24 Jun 2026 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
An interview question born from the Aliganj fire
आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले के दौरान हाल ही में हुए अलीगंज अग्निकांड की गूंज साक्षात्कार कक्ष तक सुनाई दी। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षुओं से पूछा कि एयर कंडीशनर (एसी) में आग लगने की वजह क्या होती है और ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए किन तकनीकी उपायों की जरूरत है। मोहनलालगंज की प्रीति कुमारी, जिन्होंने इलेक्ट्रिकल ट्रेड से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, ने बताया कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रतिनिधियों ने उनसे गर्मी के मौसम में एसी में आग लगने के कारणों और मरम्मत के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सवाल किए। वहीं प्रशिक्षु महेश यादव से एसी, हीटर और गीजर के संचालन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर जानकारी ली गई।
विज्ञापन

अलीगंज राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि अलीगंज अग्निकांड की घटना चिंताजनक रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार एसी में शॉर्ट सर्किट आग लगने की एक वजह रही। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे थे और साक्षात्कार के दौरान उनसे पाठ्यक्रम से जुड़े व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया आग लगने के प्रमुख कारण
साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों ने जवाब दिया कि बिजली के उपकरणों और बोर्ड में शॉर्ट सर्किट आग लगने का प्रमुख कारण होता है। इसके अलावा वायरिंग का आपस में टकराना, ओवरलोडिंग तथा एसी की नियमित सर्विसिंग और सफाई न होना भी जोखिम बढ़ाता है। उनका कहना था कि संचालन के दौरान उत्पन्न एक छोटी चिंगारी भी बड़े अग्निकांड का रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


198 अभ्यर्थियों को मिला जॉब ऑफर
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेले में फ्लिपकार्ट, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, अपोलो, हितैची और एल एंड टी समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कुल 344 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 198 युवक-युवतियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 21 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ दोपहर का भोजन, मेडिकल सुविधा और यूनिफॉर्म भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

आईटीआई में मंगलवार को लगा रोजगार मेला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed