{"_id":"68c0967583495471610e8244","slug":"an-innocent-child-who-fell-from-a-bolero-after-being-hit-by-a-loader-was-crushed-by-a-truck-lucknow-news-c-13-knp1002-1377316-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोडर की टक्कर से बोलेरो से गिरे मासूम को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोडर की टक्कर से बोलेरो से गिरे मासूम को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
रुद्र उर्फ गोलू व इसी लोडर से हुआ हादसा।
लखनऊ। गोसाईंगंज स्थित गुमटी नंबर पांच के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार लोडर की बोलेरो से टक्कर हो गई। इससे बोलेरो में बैठा डेढ़ वर्षीय रुद्र उर्फ गोलू छिटककर सड़क पर जा गिरा। उसे बचाने आए दादा व मासूम को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। गोलू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक है। ट्रक व लोडर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक हिरासत में है।
इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कबीरपुर निवासी रामकिशोर यादव दोपहर 12 बजे बोलेरो से पत्नी राजकुमारी की दवा लेने गोसाईंगंज गए थे। उनके साथ पोता रुद्र भी था। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पोते को लेकर बोलेरो में बैठे ही थे कि हैदरगढ़ की ओर से आ रहे लोडर ने पीछे से वाहन में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रुद्र दादा की गोद से छिटककर जा गिरा। उसे उठाने के लिए उतरे रामकिशोर भी पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गए। पोस्टमार्टम के बाद रात आठ बजे मासूम का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी मां कोमल बेहोश हो गई।
विज्ञापन
16 अप्रैल 2024 को गोलू के पिता सतीश बड़े बेटे रुद्र के साथ बाइक पर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में रोडवेज बस से बाइक में हुई टक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई थी। तब गोलू महज सात दिन का था। बड़े बेटे की मौत के बाद कोमल ने गोलू का भी नाम रुद्र रख लिया था।