फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An innocent child playing on the roof was hit by a high-tension line and his right hand had to be amputated.

Lucknow News: छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दाहिना हाथ काटना पड़ा

Mon, 01 Dec 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 01 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
An innocent child playing on the roof was hit by a high-tension line and his right hand had to be amputated.
छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दाहिना हाथ काटना पड़ा
लखनऊ। पारा के न्यू बस्ती जलालपुर मुरदईय्या में शुक्रवार को छत पर खेलते समय पांचवीं का छात्र अमृतय्या अग्निहोत्री (11) घर के ठीक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन (11 हजार वोल्ट) की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए दाहिना हाथ कोहनी के पास से काटना पड़ा। बच्चा फिलहाल आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती है। विभागीय लापरवाही से नाराज परिजन और मोहल्लेवासियों ने रविवार को आरडीएसओ जलालपुर उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जनरल मर्चेंट कारोबारी अनूप अग्निहोत्री का इकलौता बेटा अमृतय्या स्कूल से लौटा और खाना खाने के बाद दोपहर 3:30 बजे छत पर खेलने गया था। वाइपर को उसने ऊपर उठाया जो हाईटेंशन लाइन से छू गया। आरोप है कि इस खतरनाक लाइन को हटाने के लिए कई बार शिकायतें हुई लेकिन मामला सिफर रहा। रविवार सुबह आरडीएसओ जलालपुर उपकेंद्र पर परिजन और मोहल्लेवासियों ने धरना शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीओ अखिलेश यादव व जेई नीलेश मौके पर पहुंचे। एक सप्ताह के भीतर हाईटेंशन लाइन हटाने और बच्चे के इलाज का खर्च सरकार से दिलाने का भरोसा दिया। दोपहर करीब दो बजे धरना समाप्त कराया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभागीय अधिकारियों को बुलाकर परिजनों से बातचीत कराई है।

छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दाहिना हाथ काटना पड़ा

छत पर खेल रहा मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दाहिना हाथ काटना पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed