फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An exhibition adorned with 56 artworks by art teachers.

Lucknow News: कला शिक्षकों की 56 कलाकृतियों से सजी प्रदर्शनी

Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
An exhibition adorned with 56 artworks by art teachers.
राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग
लखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी परिसर स्थित लाल बारादरी भवन में मंगलवार से कला आचार्य प्रदर्शनी शुरू हुई। विधान परिषद सदस्य अनूप कुमार गुप्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में लखनऊ-प्रयागराज क्षेत्र के कला शिक्षकों की 56 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन

कला निकेतन सोसाइटी यूपी, आर्टिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में चित्रकला, ग्राफिक, रेखाचित्र, मूर्तिशिल्प, लोकचित्र और छायाचित्र समेत विभिन्न विधाओं की कृतियां देखने को मिल रही हैं। अकादमी के सदस्य अभिनव दीप ने बताया कि प्रदर्शनी एक अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। पहले दिन विशिष्ट अतिथि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. पूर्णिमा पांडेय रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने की। इस दौरान वरिष्ठ कलाकार मो. शकील, किरण सिंह राठौड़ समेत कई कला शिक्षक और कला प्रेमी मौजूद रहे।

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी देखते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed