फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An evening adorned with poetry and songs at the inauguration ceremony.

Lucknow News: लोकार्पण पर कविता और गीत से सजी शाम

Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
An evening adorned with poetry and songs at the inauguration ceremony.
कवि योगेंद्र नाथ द्विवेदी के कविता संग्रह ''एक दीपक सब जलाएं'' का लोकार्पण किया गया।
लखनऊ। कैफी आजमी अकादमी में शनिवार को कवि योगेंद्र नाथ द्विवेदी के कविता संग्रह ''एक दीपक सब जलाएं'' का लोकार्पण किया गया। पुस्तक की भूमिका प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने लिखी है। कार्यक्रम की शुरुआत लेखक हफीज किदवई ने कैफी आजमी अकादमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की। कवि के पुत्र और वरिष्ठ बैंकर नीलेश द्विवेदी ने अपने पिता की साहित्यिक यात्रा पर बात की तथा कविता पाठ भी किया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज मुख्य अतिथि रहे। दीपेश राज ने योगेंद्र नाथ द्विवेदी को सम्मानित किया। प्रसिद्ध गीतकार रामायण धर ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन दास्तानगो हिमांशु बाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed