फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An emergency room will be built in CHC Aliganj and an ultrasound machine will be installed

Lucknow News: सीएचसी अलीगंज में बनेगा इमरजेंसी कक्ष और लगेगी अल्ट्रासाउंड मशीन

Thu, 17 Jul 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
An emergency room will be built in CHC Aliganj and an ultrasound machine will be installed
लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में विधायक निधि से आपातकालीन कक्ष और अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा मिलेगी। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बुधवार को सीएचसी में विटामिन-ए संपूरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की।
विज्ञापन

डॉ. नीरज बोरा ने विधायक निधि से सीएचसी में चार बेड का आपातकालीन कक्ष बनवाने और अल्ट्रासाउंड मशीन जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने आपातकालीन कक्ष और अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए विधायक को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि विटामिन-ए संपूरण कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। इसमें नौ माह से पांच साल तक के 4.63 लाख बच्चों को विटामिन-ए की दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

विटामिन-ए शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और सूक्ष्म पोषक कुपोषण से बचाता है। इससे सभी कारणों से होने वाली मृत्यु में 23 फीसदी कमी, खसरे के कारण होने वाली मृत्यु में 50 फीसदी कमी और अतिसार के कारण होने वाली मृत्यु में 33 फीसदी की कमी आती है। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी दवा पिलाएंगी। इसके साथ ही डॉ. बोरा ने स्टॉप डायरिया अभियान के तहत बच्चों के अभिभावकों को ओआरएस के पैकेट वितरित किए। इस माैके पर नोडल डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनय सिंह और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शालिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed