फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An attempt was made to crush the director of a real estate company with a car in a dispute over overtaking

Lucknow: कार सवार ने रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक को कार से कुचलने का किया प्रयास

Wed, 28 May 2025 02:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 28 May 2025 02:01 PM IST
सार

Lucknow News

विज्ञापन
An attempt was made to crush the director of a real estate company with a car in a dispute over overtaking
कार में फंसकर घिसटती बाइक से निकलती चिंगारी। स्रोत ः वीडियोग्रैब

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार को रात दो बजे ओवरटेक के विवाद में कार सवार ने मड़ियांव निवासी रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक अचित मिश्रा को कुचलने की कोशिश की। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई। कार में उनकी बाइक फंस गई और करीब एक किलोमीटर घिसटती चली गई। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अचित के मुताबिक रात करीब दो बजे रिश्ता अपार्टमेंट निवासी रिश्तेदार के घर से बाइक से लौट रहे थे। ओमेक्स आर- 1 के पास तेज रफ्तार कार उन्हें ओवरटेक कर निकल गई। विरोध पर आरोपी ने कुछ दूरी पर कार रोकी और उतरकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस अचित से शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर निकल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि अचित आगे बढ़े तो फिर आरोपी ने रोक लिया और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। मना करते हुए अचित जाने लगे। चिढ़कर आरोपी ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। पीड़ित ने चलती बाइक से कूद कर जान बचाई। आरोपी ने कार नहीं रोकी और बाइक घसीटते हुए चला गया। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed