{"_id":"5dc53a908ebc3e5b232d9757","slug":"an-appeal-been-made-from-mosques-to-ramain-calm-on-upcoming-decision-on-ayodhya-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नमाज के बाद मस्जिदों से अपील, दोनों पक्ष करें फैसले का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नमाज के बाद मस्जिदों से अपील, दोनों पक्ष करें फैसले का सम्मान
Fri, 08 Nov 2019 03:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में रामजन्मभूमि पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शुक्रवार को मस्जिदों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के इमाम ने कहा कि मामले पर जो भी फैसला आए उसका सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अयोध्या गंगा जमनी तहजीब की मिसाल है। इसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है। वहीं, फैसले को लेकर अब प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों का अगला कदम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अतिसंवेदनशील विवादित परिसर के पीछे मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों की सड़कें-गलियां बल्लियों से सील की जा रही हैं। यहां से पैदल भी सड़क पर आने का रास्ता नहीं छोड़ा जा रहा है। घरों में कैद होने को मजबूर दोनों समुदाय के लोगों में अनहोनी की आशंकाएं बढ़ रही हैं। वे अब बड़े-बुजुर्ग व बच्चों को सुरक्षित रखने के साथ खाने-पीने व जरूरत के सामान जुटाने को प्राथमिकता देने लगे हैं।
विज्ञापन
चौदहकोसी व पंचकोसी परिक्रमा समाप्त होते ही बृहस्पतिवार से प्रशासन ने फैसले के लिए अयोध्या की तैयारी पर काम तेज कर दिया। सुबह से ही नजारा बदला-बदला सा था। हर चेकपोस्ट-बैरियर पर आने-जाने वालों को सघन तलाशी के बाद ही रामनगरी की ओर बढ़ने की इजाजत दी जा रही थी। श्रद्धालुओं, साधु-संतों से लेकर रोज आने-जाने वाले स्थानीय लोगों-व्यापारियों के बैग-झोले खंगाले गए। मोबाइल के चार्जर तक रखवा लिए गए। फैजाबाद के बेनीगंज में बैरियर लगा दिया गया। पहले कभी पंचकोसी परिक्रमा में यहां से कोई रोक-टोक नहीं होती थी।
विज्ञापन
यहां से ट्यूशन जाने वाले बच्चों, दुकानदारों-कारोबारियों की बाइकें-साइकिलें तक अंदर जाने से रोक दी गईं। तमाम लोग वापस घर लौटने को मजबूर थे। बीवी-बच्चों के साथ अवध विवि के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कोरी भी परेशान लोगों में शामिल थे। बोले-ऐसी रोक-टोक पहले नहीं थी, लगता है फैसला आने वाला है। सदर बाजार कैंट फैजाबाद के आशाराम अपनी सिंघाड़ा चद्दर में समेटकर पैदल निकल पाए, बोले कि पुलिस ठेला आगे नहीं जाने दे रही है। अब कहीं चद्दर बिछाकर दुकान लगाएंगे, ताकि रोजी-रोटी चल जाए।
अयोध्या नगरी के अंदर का माहौल और सख्त दिखा। थाना रामजन्मभूमि मार्ग के बैरियर पर हर व्यक्ति की सघन जांच होती रही। स्थानीय लोगों की साइकिल पर दूध-दही के डिब्बे तक खुलवाकर चेक किए गए। हर सामानों, सब्जियों-फलों आदि की पैकिंग तक खुलवाई गई। यहां तक की मीडिया के कैमरे, बैग तलाशी के बाद आईडी देखकर ही आगे बढने की इजाजत मिल रही थी।