{"_id":"67761ed24c9fcfbfbe054ed7","slug":"an-ambulance-and-bus-colloid-in-ramnagar-barabanki-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: बाराबंकी में बस व एंबुलेंस की भिड़ंत, मरीज समेत छह घायल और चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: बाराबंकी में बस व एंबुलेंस की भिड़ंत, मरीज समेत छह घायल और चालक गंभीर
Thu, 02 Jan 2025 10:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:36 AM IST
सार
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक बस और एक एंबुलेंस की टक्कर हो गई। हादसे में मरीज समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी के रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बहराइच से मरीज लेकर लखनऊ जा रही एंबुलेंस और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मरीज समेत एंबुलेंस चालक और अन्य चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी रामनगर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह हादसा बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रानीबाजार के पास हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बहराइच निवासी 23 वर्षीय मरीज दिव्यांशु को मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया था। एंबुलेंस चालक तुलसीराम और एमटी रामदेव मरीज को लेकर जा रहे थे तभी यह टक्कर हुई।
विज्ञापन
दुर्घटना में एंबुलेंस चालक तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही, एंबुलेंस में मौजूद रामदेव, मरीज दिव्यांशु और उनके माता-पिता ओमप्रकाश व पूनम को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन