फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An acquaintance's personal gunner had shot a former ZIP member.

Lucknow News: परिचित के निजी गनर ने मारी थी पूर्व जिपं सदस्य को गोली

Thu, 12 Dec 2024 06:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
An acquaintance's personal gunner had shot a former ZIP member.
परिचित के निजी गनर ने मारी थी पूर्व जिपं सदस्य को गोली
लखनऊ। सुलतानपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय पांडेय को सोमवार रात उनके परिचित के निजी गनर ने लाइसेंसी असलहे से गोली मारी थी। उनकी पत्नी रूपाली ने बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सुलतानपुर के गोविंदपुर बल्दीराय निवासी रूपाली के मुताबिक नौ दिसंबर को उनके पति अपने साथी राहुल और आलोक के साथ परिचित ओमकार मिश्रा के बेटे की शादी में शामिल होने बालाजी मैरिज लॉन अर्जुनगंज गए थे। रात करीब 11:30 बजे खाना खाने के दौरान ओमकार के गनर जीतेंद्र व राहुल की कहासुनी हो गई। विजय ने बीचबचाव कर मामला शांत करवा दिया और साथियों के साथ बाहर निकल गए।
विज्ञापन

आरोप है कि विजय गाड़ी में बैठे ही थे कि जीतेंद्र अपने साथी गनर सत्यव्रत के साथ वहां पहुंच गया। वह फिर से राहुल को गाली देने लगा। विजय ने शांत कराने का प्रयास किया तो उन्हें भी गाली देने लगा। इस बीच जीतेंद्र के ललकारने पर सत्यव्रत ने लाइसेंसी असलहे से विजय पर गोली चला दी थी। लहूलुहान विजय ने पत्नी रूपाली को कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। परिजन लखनऊ पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। असलहे का लाइसेंस भी निरस्त कराने की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed