फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An accident in high security zone in Lucknow.

मंत्री जी कार को बेकाबू जीप ने मारी जोरदार टक्कर

Fri, 15 Apr 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
An accident in high security zone in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

हाई सिक्योरिटी जोन एनेक्सी मोड़ पर बृहस्पतिवार सुबह डग्गामार वाहन (फोर्स कंपनी के ट्रैक्स क्रूजर) ने भूमि नियोजन परिषद के उपाध्यक्ष कमलेश यादव की लाल बत्ती लगी सरकारी अंबेसडर कार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे के वक्त सीतापुर के सिधौली निवासी कमलेश अपने ड्राइवर अनिल यादव और गनर के साथ कार की पिछली सीट पर ही बैठे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्स क्रूजर वाहन एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कमलेश की कार के दायीं तरफ पीछे के दरवाजे में घुस गया। इसके बाद वाहन मकान की दीवार में घुस गया। हादसे में उपाध्यक्ष कार में ही फंस गए।
विज्ञापन


ड्राइवर की तरफ का दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसके कंधे पर चोट लगी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दूसरी तरफ की खिड़की का शीशा तोड़कर कमलेश को बाहर निकाला। उनके चेहरे पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार मचने पर लोगों ने डग्गामार वाहन को घेर लिया और सवारियों को उतारकर ड्राइवर को पकड़ लिया। हुसैनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहन हटवाया। एसओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने शिकायत नहीं की।

'रिपोर्ट दर्ज करवाने को नहीं हुए तैयार'

An accident in high security zone in Lucknow.

कमलेश यादव ने लिखित रूप में कोई कार्रवाई न करने की बात कहकर अपनी कार मंगवा ली। डग्गामार वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार से भी बात की गई लेकिन, वह रिपोर्ट दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद डग्गामार वाहन का नंबर, मालिक और चालक का नाम-पता व अन्य जानकारियां लेकर छोड़ दिया गया।

दहशत से बोल नहीं पा रहे थे कमलेश
हादसे से कमलेश यादव इतनी दहशत में थे कि उनकी आवाज ही नहीं निकल रही थी। ड्राइवर अनिल यादव ने बताया कि वह लॉरेटो चौराहे से एनेक्सी के 11 नंबर गेट के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्स क्रूजर वाहन एक बाइक को टक्कर मारते हुए कार में घुस गया। मौत को चंद इंच दूर देखकर वह दहशत में आ गए और उनकी धड़कने बढ़ गईं।

गंभीर हादसा दबाने में जुटी रही पुलिस

An accident in high security zone in Lucknow.

हाई सिक्योरिटी जोन में हुए गंभीर हादसे को हुसैनगंज पुलिस दबाने में जुटी रही। पुलिस ने दोनों वाहन और बाइक सवार युवक को तत्काल मौके से हटवा दिया।

बाइक सवार का नाम-पता लिखकर उसे छोड़ दिया गया जबकि डग्गामार वाहन व लालबत्ती लगी कार किला के सुनसान स्थान पर भिजवा दी गई।

एसओ शिवशंकर सिंह और दरोगा मोहनलाल वर्मा सहित थाने के एक-एक पुलिसकर्मी ने भूमि नियोजन परिषद के उपाध्यक्ष के कार में मौजूद न होने की बात रटते रहे। जबकि वह कार के भीतर ही थे और उनके माथे व चेहरे पर चोटें साफ नजर आ रही थीं।

सीएम की फ्लीट गुजरने के चंद मिनट पहले हुआ हादसा

An accident in high security zone in Lucknow.

जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां से चंद मिनट बाद ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फ्लीट गुजरनी थी। वीवीआईपी मूवमेंट की जानकारी के बावजूद संबंधित रूट पर स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस ने कोई व्यवस्था नहीं की थी।

...तो इनोवा कार को बचाने में हुआ हादसा!
हुसैनगंज कोतवाली के दरोगा मोहनलाल वर्मा ने बताया कि डग्गामार वाहन चारबाग की तरफ से आया था और उसे रायबरेली रूट पर जाना था। एनेक्सी से जैसे ही वह माल एवेन्यू स्थित पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के बंगली वाली सड़क पर मुड़ा, हादसा हो गया।

बकौल मोहनलाल वर्मा, डग्गामार वाहन ट्रैक्स क्रूजर के मुड़ते ही सामने से इनोवा कार आ गई। कार को बचाने में चालक ने स्टीयरिंग घुमाई और बाइक को टक्कर मारते हुए लाल बत्ती कार में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed