फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   an accident happened on amausi airport

विमान में टकराई चिड़िया, पर टला हादसा

Tue, 14 Jul 2015 10:20 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
an accident happened on amausi airport

अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। लैंड करते समय विमान से एक चिड़िया टकराई थी।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट पर मंगलवार को सुबह एयरपोर्ट पर लैंड करते समय जेट एयरवेज एयरलाइंस के विमान में मंगलवार को एक बार फिर चिड़िया फंस गई। लैंडिग के बाद टैक्सी वे पर पहुंचे विमान की जांच के समय अगले पहिये में फंसे पक्षी का पता चला।

पक्षी फंसे होने की सूचना खुद जेट एयरवेज की एयरलाइंस (9डब्ल्यू-2454) के पायलट ने एयरपोर्ट अधिकारियों को दी। इसके बाद इंजीनियरों की टीम के साथ आनन-फानन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहिए से चिड़िया को निकलवाया गया। विमान में क्रू-मेंबर सहित उस समय तकरीबन 58 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक जेट एयरवेज एयरलाइंस का एटीआर विमान (9डब्ल्यू-2454) मंगलवार की सुबह करीब 7:50 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। लैंडिंग के बाद टैक्सी-वे पर पहुंचे विमान से यात्री उतर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी विमान निरीक्षण के दौरान उसके अगले पहिये में एक चिड़िया फं सी मिली। बाद में इंजीनियरों ने पहुंचकर चिड़िया को निकाला। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चिड़िया विमान लैंडिंग के समय या रनवे पर आने के बाद पहिये में फंसी होगी।


चार पहले निकले शुक्रवार को भी अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली उड़ान भरने जा रहे इंडिगो विमान के रनवे पर पहुंचते ही उसके इंजन में चिड़िया घुस गई थी। एयरपोर्ट निदेशक एससी होता ने ऐसी किसी भी घटना के होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed